Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

3 खिलाड़ियों का प्री नेशनल कैंप में चयन  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। 66वीं राष्ट्रीय शालेय खो-खो 19 वर्षीय आयु वर्ग की प्रतियोगिता 6 जून से 12 जून तक नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हेतु हरदा जिले के तीन बालिका खिलाड़ियों का चयन प्री नेशनल कोचिंग केम्प हेतु हुआ है, जो कि सीहोर में 28 मई से 4 जून तक आयोजित होगा। जिसमे बालिका वर्ग में सनफ्लावर स्कूल हरदा की पलक उइके व तक्षशिला एकेडमी हरदा की उषा अटले व वैशाली विश्वकर्मा का चयन हुआ है। इससे पूर्व सतना में राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में इन बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था एवं उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया था। इसी आधार पर इन खिलाड़ियों का मध्यप्रदेश की टीम में चयन हुआ है। सभी खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति सहायक संचालक डीएस रघुवंशी, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, खेल विभाग की कोच मोनिका कुशवाह, खो खो कल्याण संघ के सचिव भूपेंद्र तोमर सचिन बरकड़े, खेल और युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल संस्था के प्राचार्य राजेश जोशी व मनोज श्रीवास सहित समस्त खेल शिक्षकों ने खिलाड़ियों ने बधाई शुभकामनाएं दी है।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply