Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

जैविक खेती के लिए बादर को मिला अवार्ड

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। राजधानी भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय परिसर स्थित ज्ञान विज्ञान भवन में ग्रामीण भारत अवार्ड 2023 का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रदेश के उन्नतशील कृषकों की मौजूदगी में किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल, सायबर सेल प्रमुख योगेश देशमुख, संचालक कृषि अभियांत्रिकी राजीव चौधरी समेत कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शीर्ष अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्नत खेती-किसानी एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में विशेष पहचान स्थापित करने वाले किसान तथा मजरे-टोले व दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों की हर छोटी-बड़ी खबरों को जन-जन के समक्ष रखने वाले संवाददाताओं का सम्मान किया गया। उनके सक्रिय योगदान पर प्रकाश डालते हुए अन्य किसानों के लिये प्रेरणा का केन्द्र करार दिया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरदा जिले से जैविक कृषक एवं बीबी पंचगव्य के संस्थापक नितेश बादर को सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच से श्री बादर के प्रयासों की सराहना की। वहीं ग्रामीण भारत टीवी एक्सीलेंस अवार्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर कृषि संस्थाओं के प्रमुख, संचालक कृषि सेवा केंद्र तथा प्राकृतिक खेती के अग्रदूत के अलावा वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल एवं सुधीर पांडेय उपस्थित थे।

 

प्राकृतिक खेती के मिलेंगे सार्थक परिणाम : पटेल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसान दिन रात कड़ी मेहनत कर देश के भंडार भरते हैं। वहीं खाद्यान्न के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंनें जैविक खेती पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान दौर में इसे अपनाने की नितांत आवश्यकता है। इन सबके बीच अनेक किसान पहले से रासायनिक खाद मुक्त अनाज पैदा करने में जुट गए हैं। जिसके सार्थक परिणाम दिखाई देने लगे हैं। साथ ही अपने गांव, जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती से जहां शुद्ध खाद्यान्न की गारंटी है, वहीं जैविक उत्पादों के दाम किसानों की आय बढ़ाएगा। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अपने घर-परिवार समेत अन्य लोगों के जनस्वास्थ्य की दृष्टि से जहर मुक्त खेती अपनाने की बात कही। कार्यक्रम के आयोजकों ने ग्रामीण संवाददाता की भूमिका विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंनें कहा कि मेहनतकश किसान जो विपरीत समय के बावजूद अपने लक्ष्य के प्रति अडिग हैं। अल्प साधन-संसाधनों के बीच बेहतर उत्पादन हासिल कर अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके प्रयासों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता में रखें। जिससे कि अन्य किसान लाभान्वित हो सकें।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply