Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

वनग्राम का हाल… बिजली, पानी और सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीण  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी ब्लाक के वनग्राम लाखादेह में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं। गांव में लंबे समय से बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। जिसके चलते पेयजल व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा जाती है। परिणाम स्वरूप ग्रामीणों को पानी के लिये जद्दोजहद करना पड़ता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के दौर में वनग्राम लाखादेह में बिजली और पानी की किल्लत देखने और सुनने में आ रही है। वहीं ग्राम बड़झिरी से लाखादेह के मध्य सड़क की हालत बदहाल है। जिसके चलते ग्रामीणों के दोपहिया वाहनों ने समय से पहले दम तोड़ना शुरू कर दिया है। इन सब बातों को लेकर पंचायत सरपंच ने कहा कि गांव में करीब एक सप्ताह से बिजली का अता-पता नही था। ग्रामीणों की लगातार शिकायतें तथा पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं पर बुरा असर पड़ने की बात सामने आई। इसके बाद कुछ लोगों को साथ ले जाकर स्वयं सुधार कार्य किया है। जब कहीं जाकर गांव की बिजली बहाल हुई। परंतु यह नही पता कि ये कब तक बहाल रहेगी। इस दौरान पानी भरने के लिए गांव के जलस्त्रोत पर बच्चें तथा महिलाओं की भीड़ लग गई। उन्होंनें गांव की सड़क समस्या भी बताई। उन्होंनें यह भी बताया कि बिजली, पानी और सड़क की समस्या से क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद को अवगत करा चुके हैं। इसके लिये लिखित रूप से दिया गया। लेकिन कोई समाधान नही हुआ है। यही हाल पड़ोसी गांव चूरनी और बापचा में भी देखने को मिलेंगे। गांव की प्राथमिक शाला के पदस्थ शिक्षक के मुताबिक सड़क की स्थिति बद से बदतर है। खासकर बड़झिरी से लाखादेह तक पहुंचने में कई दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। गाड़ी पंचर हो जाने पर दूर तक उसे खसीटना पड़ता है। वहीं बारिश के दिनों में गाड़ी फिसलने का डर बना रहता है।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply