जय शिवा सरदार की…, जय महाराणा प्रताप की उद्घोष के साथ निकली वाहन रैली, कई जगह हुआ स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- जय शिवा सरदार की…, जय महाराणा प्रताप के जयकारों एवं भगवा पताकाओं के साथ जय माँ भवानी क्षत्रिय राजपूत उत्थान संघ एवं सर्व समाज विकास मंच द्वारा सोमवार को भव्य वाहन रैली महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई। मंच संयोजक एवं राजपूत उत्थान संघ अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि वाहन रैली का शुभारंभ मुखर्जी नगर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से शाम 6 बजे हुआ।

जो बीमा रोड़, उज्जैन रोड ब्रिज, उज्जैन चौराहा, बस स्टेण्ड, भोपाल चौराहा पहुंची। जहां महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण कर रैली ने आगे की ओर प्रस्थान किया। वहां से नाहर दरवाजा, नयापुरा, शालिनी रोड, नॉवेल्टी चौराहा, श्री खेड़ापति मारूती मंदिर होते हुए सयाजीद्वार स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रैली सम्पन्न हुई। रैली में हजारों की संख्या में सर्वसमाजजन हाथों में भगवा पताकाएं लेकर एवं जय महाराणा प्रताप के उद्घोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। रैली का कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

208 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!