महाकाल का पूजन और ध्यान अकाल मृत्यु के भय से मुक्त करने वाला होता है

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- रामेश्वरधाम मंदिर एवं समस्त भक्तगणों के सहयोग से रामनगर में  पांच दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। 27 मई तक चलने वाली श्री शिवमहापुराण कथा के प्रथम दिवस रामनगर स्थित रामेश्वर धाम मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: कथा स्थल पर पहुंची।

यात्रा का विभिन्न जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। व्यासपीठ से इंदौर से पधारे पं. दीपक महाराज ने अमृतमयी शिव महापुराण कथा के महात्म्य से श्रद्धालुओं को जीवन का मर्म समझाया। उन्होंने श्रीरामचरित मानस में वर्णित शिव की महिमा को बताते हुए कहा कि जिसके साथ शिव हैं, शक्ति भी उसी के पास होती है। महाकाल का पूजन और ध्यान अकाल मृत्यु के भय से मुक्त करने वाला होता है।

उन्होंने शिव पूजन किए जाने की वजह, विधि और पूजन के लिए प्रयोग किए जाने वाले जल, बेलपत्र, धतूरा आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। महाराज श्री ने आगे कहा कि शिवमहापुराण कथा का श्रवण सभी के लिए सौभाग्य का अवसर है। हमारे वेद-पुराण प्राचीन ग्रंथों के संदेश एवं संत-महात्माओं के द्वारा दिए गए उपदेश हमें सद्मार्ग पर चलने का रास्ता बताते हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक चलेगी।

125 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!