Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

पूर्व सरकार ने बंद कर दी थी तीर्थ-दर्शन योजना, हमने पुन: शुरू कर जोड़े नए आयाम: मुख्यमंत्री श्री चौहान

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री ने इन्दौर से शिर्डी विमान से जा रहे तीर्थ-यात्रियों को दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विमान द्वारा इंदौर से शिर्डी जा रहे आगर- मालवा के 32 तीर्थ-यात्रियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान कहा कि पूर्व सरकार ने तीर्थ-दर्शन योजना बंद कर दी थी। हमने योजना को पुन: शुरू कर उसमें नए आयाम भी जोड़े हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का मानना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज से यात्रा करने का पात्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन की एक बड़ी इच्छा होती है तीर्थ-दर्शन की। भौतिक सुख के साथ आध्यात्मिक प्रगति भी आवश्यक है। राज्य सरकार रेल द्वारा तीर्थ-दर्शन करवाती थी। अब हवाई जहाज से बुजुर्गं यात्रियों को धार्मिक स्थालों पर तीर्थ के लिये भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विमान से गरीब बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा करवाने वाला मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है। इंदौर एयरपोर्ट पर तीर्थयात्रियों के रवाना होने के अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, सुदर्शन गुप्ता और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply