Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
बैतूल

मोरन नदी से कर रहे थे अवैध रेत उत्खनन

1 min read
Text Size:

बीजादेह पुलिस ने 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

अनोखा तीर, बैतूल। बीजादेही पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम काबलीखेड़ा में अवैध रेत का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया है। थाना प्रभारी बीजादेही निरीक्षक नन्हेवीर सिंह ने बताया कि 21 मई दिन को मुखबिर से सूचना मिली कि दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मोरन नदी से रेत चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक के मार्ग-दर्शन में अतिरिक्त पलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुर के निर्देशन में हमराह स्टाफ के साथ मौके पर रवाना हुए। पुलिस बल की सहायता से घेराबंदी कर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। दोनों आरोपी शुभम पिता सुनिल आर्य उम्र 24 साल निवासी तारा एवं अनंतराम पिता फदाल मर्सकोले उम्र 35 साल निवासीतारा से रेत संबंधी कागजात मांगे गए। दोनों वाहन चालक कागजात दिखाने में असमर्थ रहे। इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली जप्त कर गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जांच में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम बरजोरपुर ग्राम धमनिया, टागंनामाल एवं छिन्दीखापा, बल्लौर व आस-पास के ग्रामीणजनों ने अवैध रेत उत्खनन के संबंध में ज्ञापन दिया था। जिस पर मुहिम के अंर्तगत कार्यवाही की गई है, आगे भी इस प्रकार की मुहिम जारी रहेगी।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply