Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश

एक बार फिर वरिष्ठजनों के चेहरों की मुस्कान बना बीइंग रेस्पॉन्सिबल

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, इंदौर। इंदौर स्थित समाजसेवी संस्था, बीइंग रेस्पॉन्सिबल ने शनिवार 20 मई को वरिष्ठजनों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के उद्देश्य से चिकित्सक नगर, रहवासी संघ में नए डे केयर सेंटर का शुभारंभ किया। इस संस्था का दृष्टिकोण अपने जीवन के 60 वर्षों या उससे अधिक का तजुर्बा रखने वाले वरिष्ठजनों को खुशनुमा माहौल और उनके हमउम्रों का साथ प्रदान करना है। इस प्रकार, वे प्रतिदिन सेंटर में उपस्थित होकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के साथ ही कैरम, तम्बोला, शतरंज, लूडो, एक्यूप्रेशर और सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अन्य कई दिलचस्प गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। डे केयर सेंटर के सदस्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा, मैंने कहानियों में पढ़ा था कि किसी के जीवन में खुशियां बिखेरने के लिए ईश्वर अपने दूतों को अपने माध्यम से हमारे पास भेजते हैं, बीइंग रेस्पॉन्सिबल हमारे लिए वहीं दूत बनकर आई है। यह सत्य है कि हम अपने हमउम्रों के साथ जो सुखद अनुभूति करते हैं, वह कहीं और कम ही देखने को मिलती है। सेंटर में हमें एक-दूसरे के साथ से हर दिन खुशनुमा माहौल मिलेगा। ऐसे में मैं इसे अपना दूसरा घर भी कहूं तो भी कोई हर्ज नहीं है। बीइंग रेस्पॉन्सिबल की सुरभि चौरसिया ने कहा, सेंटर में उपस्थित होने के बाद सदस्यों के चेहरों पर जो खुशी देखने को मिलती है, उसे शब्दों में बयां कर पाना मेरे लिए लगभग असंभव है। यही वजह है कि संस्था हमेशा से ही वरिष्ठजनों के चेहरों की मुस्कान बनने की कोशिश करती आ रही है। विगत दस वर्षों से इस गरिमा को बनाए रखने वाला बीइंग रेस्पॉन्सिबल आगे भी इसे बनाए रखने के लिए तत्पर है। संस्था द्वारा संचालित किए जा रहे पहले दो डे केयर सेंटर्स को मिली प्रतिक्रिया और प्रशंसा ने हमें नए सेंटर की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। उम्मीद करते हैं कि यह सेंटर भी हमारे परिवार के सबसे अहम् सदस्यों के आशीर्वाद से लम्बे समय तक फलता-फूलता रहेगा। गौरतलब है कि बीइंग रेस्पॉन्सिबल का पहला डे केयर सेंटर महालक्ष्मी नगर स्थित पायोनियर कॉलेज में हैं। हाल ही में, यानि 15 मई को इस सेंटर के सफलतम 10 वर्ष पूरे हुए, जिसके जश्न के रूप में मुस्कराहट का एक दशक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदस्यों ने इस कार्यक्रम में संगीत, फैंसी ड्रेस, स्पॉट एक्ट, कविता, गेम्स और क्विज़ जैसी कई गतिविधियों का खूब आनंद लिया। साथ ही, दूसरा सेंटर खजराना स्थित शुभ-लाभ रेसिडेंसी में स्थित है। इन सेंटर्स में उपस्थित होकर वरिष्ठजन न सिर्फ हर दिन यहां इंडोर एक्टिविटीज का लुफ्त उठाते हैं, बल्कि निश्चित समय अंतराल में होने वाले आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं।

312 Views
What do you think?

Leave a Reply