Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

हरदा में विकास ढूंढने निकली अवनि  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दावेदार के रूप में सामने आने वाली अवनि बंसल ने गत दिवस विधायक एवं कृषि मंत्री कमल पटेल से जिले के विकास को लेकर २५ सवाल पूछे थे। आज उन्हीं सवालों के जबावों को तलाशने के लिए अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ विकास ढूंढों यात्रा पर निकली। उन्होंने अजनाल नदी के पेड़ीघाट के गणेश मंदिर से विकास ढूंढो यात्रा शुरू की, जो घंटाघर, राजमा चौक, पोस्ट आफिस, अम्बेडकर चौक, नई सब्जी मंडी होते हुए परशुराम चौक पर समाप्त हुई। इस विकास ढूंढों यात्रा में सैंकड़ो कांग्रेसियो ने अपनी भागीदारी दी और जमकर नारेबाजी की। इस यात्रा में कांग्रेस के गोविंद व्यास, जय प्रकाश त्रिपाठी, केदार सिरोही, राजेश पटेल, उत्तम तेनगुरिया, मुझाहिद अली, योगानंद राजपूत, मनोज कुचबंदिया, आनंद मातवा, अतुल पस्टारिया, प्रमिला ठाकुर, लाजवंती लखोरे, छमा देवड़ा, सोनम पाल, वंदना पाटिल एवं सैंकड़ों कांगे्रसी उपस्थित रहे।

305 Views
What do you think?

Leave a Reply