Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड 34 के वाशिंदे

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल एवं पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने ने शहर के वार्ड क्र. 34 में व्याप्त समस्याओं का जायजा लिया। जिसमें देखा कि वार्ड में पीने के पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। पिछले 3 महीनों से ज्यादा वार्ड में लोगों को परेशानी हो रही हैं। दूर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। भाजपा की नगरपालिका होने के बाद भी अभी तक गंभीरता से कोई ठोस और सतत कदम नहीं उठाया गया है। न ही किसी निर्णय पर अमल किया गया है। आमजनों को दूर जाकर पीने और अन्य दैनिक कार्यों के लिए पानी तलाशना पड़ता है। इस संबंध में वार्डवासियों ने कई बार नगर पालिका में प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही दिया गया। जिलाध्यक्ष ओम पटेल एवं पूर्व विधायक ने भाजपा पर केवल कोरी घोषणाएं करने का आरोप लगाया एवं शहर में अभी तक कोई विकास नहीं किया इसको लेकर नगरपालिका को घेरा। इस दौरान अमर रोचलनी, आनंद पटेल, मुकेश पाराशर, धर्मेन्द्र चौहान, महेश राठौर, मुकेश कलवानीया सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply