Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

अखाड़ा पहुंचे अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। देश के अर्जुन पुररस्कार विजेता भारतीय रेलवे के वर्तमान कोच पहलवान कृपाशंकर पटेल विश्नोई सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर रोड स्थित अरविंद कुश्ती अखाड़ा पहुंचे। उन्होंने अखाड़ा के बच्चों को सुबह कुश्ती के टिप्स दिए। वहीं उन्हें कुश्ती में श्रेष्ठ प्रदर्शन को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। पटेल ने अखाड़ा के कोच व अंतर्राष्ट्रीय पहलवान अखिलेश कालीराणा के साथ कुश्ती के नए दाव-पेंच बच्चों से साझा किए। चर्चा में श्री विश्नोई ने बताया कि वे यहां कुश्ती के विकास के लिए आए हैं। खिलाड़ियों को किस तरह अपनी प्रतिभा में बढोतरी करनी है यह बताया गया। मैं समय समय पर अरविंद कुश्ती अखाड़े में टिप्स देने आता रहता हूं। अखाड़े के कोच अखिलेश कालीराणा बच्चों को अच्छी ट्रेनिंग दे रहे हैं। सुबह बच्चों को कुश्ती के गुर बताए। बच्चों को कुश्ती का अभ्यास तथा किसी प्रतियोगिता में प्रदर्शन दौरान कितना खाना खाना है, ग्लूकोज और पानी कितना और कब पीना है यह बताया। भूखे पेट कुश्ती करने में नुकसान होता है। तकनीकी रूप से निपुणता लाने के बारे में बताया।

गलत हुआ तो सच सामने आना चाहिए

दिल्ली में जारी पहलवानों के धरने पर उन्होंने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता। उन्होंने कहा कि मैं 10 साल भारतीय महिला कुश्ती टीम का कोच रहा हूं। मेरे कार्यकाल में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई थी। अगर किसी के साथ गलत हुआ है तो सच सामने आना चाहिए। हम ज्यादा से ज्यादा कुश्ती के विकास के लिए काम करते हैं। कुुश्ती ही एक ऐसा गेम हैं, जिमसें अधिक मेडल आते हैं। चौथा ओलंपिक है और हम लगातार मेडल जीत रहे हैं। भारत में ऐसा कोई अन्य गेम नहीं है जहां लगातार मेडल मिल रहे हैं।

आमिर खान मानते हैं गुरु

आमिर खान की दंगल फिल्म में कृपाशंकर पटेल विश्नोई ने कलाकारों को कुश्ती के दाव-पेंच सिखाए थे। आमिर खान कुश्ती सिखाने के लिए कृपाशंकर को अपना गुरु मानते हैं। फिल्म की तैयारी दौरान उन्होंने आमिर खान व अन्य महिला किरदारों को कुश्ती सिखाई थी।

499 Views
What do you think?

Leave a Reply