अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के निर्देशानुसार, जिला प्रभारी अजय ओझा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने की सहमति से किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए युवा नेता दीपक सारण को मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। निश्चित ही नियुक्ति से जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान होगी। नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए राधेश्याम सिरोही, लखन सिंह मौर्य, भागीरथ पटेल, रामदीन पटेल, आनंद पटेल, अहद खान, अजय सिंह सिरोही, आमिर पटेल, गोविंद व्यास, प्रमिला सिंह ठाकुर, गगन अग्रवाल, अमर रोचलानी, हरिमोहन शर्मा, मंजीत सिंह, कमल वाष्ट, मुकेश कलवानीय, रूपेश पटेल, जितेंद्र जाट, मोनी सिरोही, जितेंद्र सारण, भागीरथ जाट, अभिषेक जाट, संजय अग्रवाल, संजय पांडेय, प्रेमनरायण बरैया सहित समस्त कांग्रेसजनों ने बधाइ प्रेषित की।

