Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

सीएम करेंगे वर्चुअली शुभारंभ….

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर की अवैध कॉलोनियों में विकास कार्यो के क्रियान्वयन को रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार 23 मई को नगर पालिका स्थित पंडित दीनदयाल उद्यान में क्रियान्वयन की प्रक्रिया का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। मुख्य नपा अधिकारी जीके यादव ने अधिकारिक जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का उद्बोधन लाइव दिखाया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा। श्री यादव ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि अनाधिकृत कालोनियों में रहने वाले वाशिंदो को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में प्रदेश सरकार पूर्व में भी कई अहम कदम उठा चुकी है। इसी क्रम में विकास कार्यो के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। ऐसी कालोनियों में निवासरत लोगों को उनके इलाकों में विकास की उम्मीद को बल प्रदान करता है।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply