मूंग उपार्जन पंजीयन के लिए किसान हो रहे परेशान  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। फसल गिरदावरी एप पर मूंग फसल दर्ज करने में लंबे समय तक समस्या आने के बाद अब एक नई समस्या ने जन्म ले लिया है। राजस्व विभाग के मैदानी अमले द्वारा उक्त एप पर फसल चढ़ाने के बावजूद अब यह उपार्जन पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो पा रही है। इससे रोजाना किसानों और पटवारियों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। जबकि यह समस्या कृषि विभाग और खाद्य विभाग से जुड़ी हुई है। जानकारी के अनुसार कृषि प्रधान जिला हरदा में यहां के किसान अपनी ग्रीष्मकालीन फसल मूंग को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने हेतु पंजीयन करवाने के लिए परेशान हो रहा है। फसल गिरदावरी एप पर पटवारियों से दर्ज कराने के बावजूद यह उपार्जन पोर्टल पर नजर नहीं आ रही है। इससे आए दिन किसानों और पटवारियों के बीच वाद-विवाद की नौबत बन रही है। यह मामला अन्य विभाग से जुड़ा होने के कारण किसान भाई अलग-अलग झूल रहा है। ज्ञात हो कि बीते सप्ताह ही गिरदावरी एप के बार-बार अपडेट होने से फसल चढ़ाने में समस्या सामने आई थीं। यह मामला मीडिया में सुरखी बनने के बाद 11 वीं कृषि संगणना गु्रप की वीडियो कान्फ्रेंस में भी संबंधित अधिकारी ने इसमें समस्या मानी थी। तब कहा गया था कि एक-दो दिन में यह तकनीकी समस्या हल हो जाएगी। इस दौरान अमले ने यह आशंका जताई थी कि कहीं बाद में उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन न दिखने की समस्या न हो जाए। आज वही समस्या सामने आने से मैदानी अमले के सामने परेशानी उत्पन्न हो गई है। यदि उपार्जन पोर्टल पर मूंग फसल का शीघ्र पंजीयन नहीं हुआ तो नाराज किसानों को संभालना मुश्किल हो जाएगा।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!