Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

मलंग 16.77 पाइंट के साथ रहा अव्वल

1 min read
Text Size:

घोड़ा-घोड़ी चाल प्रतियोगिता…

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों आयोजित घोड़ा-घोड़ी चाल प्रतियोगिता में मलंग ने एक बार जीत का परचम फहराया है। नीमगांव के पंवार परिवार चांदनी वालों का घोड़ा मलंग कई प्रतिस्पर्धाओं में अपना डंका बजा चुका है। इसी क्रम में रविवार को आयोजित प्रतियोगिता मलंग पुन: अपना जलवा बिखेर दिया। आयोजन समिति के मुताबिक मलंग 16.77 पाइंट के साथ पहले स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों घोड़ा-घोड़ी ने हिस्सा लिया था। अंत में अतिथियों ने विजयी अश्वों को फूलमाला पहनाकर उनके मालिकों को पुरूस्कार प्रदान किया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों बजाकर अश्वप्रेमियों की हौंसला अफजाई की।

177 Views
What do you think?

Leave a Reply