युवक की ट्रेन से कटने से मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- एक युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंची और शव पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी अनुसार  सुबह अनिल श्री नगर रेलवे पटरी पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक के एक हाथ पर ऋषभ लिखा है साथ ही दूसरे हाथ पर सूरज का टेटू बना हुआ है।

मृतक की पहचान ऋषभ पिता प्रदीप सोनी निवासी बड़ा बाजार के रूप में हुई है। मृतक अपने पिता के साथ घर पर ही ज्वैलर्स का कार्य करता था। फिलहाल मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस जांच करने में जुटी है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र देशमुख ने बताया कि अनिल श्री नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना क्षेत्र के दरोगा द्वारा मिली थी।

युवक के एक हाथ पर ऋषभ लिखा है साथ ही दूसरे हाथ पर सूरज का टेटू बना हुआ है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!