Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

योग प्राणायाम व ध्यान शिविर 20 मई तक

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पतंजलि योग समिति एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में शिवम वाटिका कॉलोनी, हरदा में योग प्राणायाम एवं ध्यान हेतु सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन 20 मई को होगा। इसमें योग शिक्षिका श्रीमती हेमवती महाजन एवं योग शिक्षक गणेश विश्नोई विभिन्न रोगों के निदान हेतु योग, प्राणायाम एवं आसन करा रहे हैं। वहीं हार्टफुलनेस संस्थान के डॉ. राजेश पटल्या, डॉ. गौरव परूलकर एवं विजयेन्द्र जैन द्वारा ध्यान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी पीएन सोरठिया ने यह जानकारी देते हुए सभी नागरिकों से इस शिविर का लाभ उठाने का आव्हान किया है।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply