Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

गोंदागांव कला में लगा ब्लॉक आयुष शिविर

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को टिमरनी विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोंदागांव कला में आयुष विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय शिविर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह स्थल पर लगाया गया। इसका शुभारंभ बैतूल-हरदा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डीडी उइके, प्रदेश के स्र२षि मंत्री कमल पटेल, टिमरनी विधायक संजय शाह ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों के साथ पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली। शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति से रोगियों का निशुल्क उपचार किया। साथ ही नवविवाहित जोड़ों को औषधीय पौधे का वितरण भी किया।वहीं आयुष विभाग की टेलीमेडिसिन ऐप,आयुष क्योर ऐप डाउनलोड कराकर बीपी एवं शुगर की जांच भी की गई। शिविर में कुल 747 रोगियों को उपचार प्रदान किया गया। इस दौरान आयुष विभाग के स्टाफ सहित अन्य लोग मौजूद थे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply