Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

लाइफ मिशन- पर्यावरण, वन्य जीव संरक्षण की शपथ दिलाई

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। लाइफ मिशन अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मिशन लाइफ के अंतर्गत आज प्रथम दिन संस्था की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने विद्यार्थियों और संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें यदि अपना कल अपने लिए और आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना है तो हमें आज ही, अपनी आवश्यकताओं को संयमित करना होगा। संस्था के प्रशासनिक अधिकारी वीके विछौतिया ने कहा कि हमें पानी के दुरुपयोग से बचना चाहिए। कला संकाय प्रभारी डॉ धीरा शाह ने कहा कि हमें अपने वन्यजीवों के बचाव के लिए भी आज ही से सोचना प्रारंभ करना होगा, गौरैया पक्षी आज विलुप्त होने के कगार पर है, जिसका कारण अत्याधुनिक मकानों का बनाया जाना है, जहां उनके ठहरने और पीने के लिए पानी का कोई प्रावधान नहीं है, अत: हमें पानी के सकोरे रख कर उनको संरक्षित करना चाहिए। राष्ट्रीय हरित कोर प्रभारी डॉ.सीपी गुप्ता ने कहा कि हमें प्रकृति को बचाने के लिए अपने जीवन में 3 चक्र का उपयोग करना होगा अर्थात रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल। सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे पर्यावरण में 400 वर्ष तक बिना रीसाइकिल हुए पड़ी रहती है और बहुत छोटे-छोटे अणुओं में टूट कर मिट्टी और पानी के माध्यम से मानव सहित अन्य जीवों के पेट में जाकर मौत का कारण बनती है, परिणाम स्वरूप आज दुनिया में प्रतिवर्ष ४ लाख से अधिक मौत का कारण सिंगल यूज प्लास्टिक है। इसलिए हमें भी रीसाइकिल होने वाले पदार्थों अर्थात कपड़े से बने हुए थैलों का उपयोग करना चाहिए।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply