Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

भगवान शांतिनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सामाजिक कार्यक्रमों को उत्साहपूर्वक मनाने वाले श्री दिगम्बर जैन समाज ने गुरूवार को अपने 16वें तीर्थंकर भगवान श्री शांतिनाथ का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया। इस अवसर पर नर्मदा के भूगर्भ से 200 वर्ष पूर्व अवतरित श्री शांतिनाथ भगवान की प्राचीन प्रतिमा पर अभिषेक किया गया। यह प्रतिमा नगर के श्री दिगंबर जैन मंदिर में विराजित है। समाज के कोषाध्यक्ष राजीव रविन्द्र जैन ने बताया कि इस दौरान 16 परिवारों ने निर्वाण लड्डू अर्पित किए। समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने बताया कि मंदिर में रिद्धि-सिद्धि मंत्रों के साथ अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। वहीं महिला परिषद ने श्रीजी का पालना झूलाया। इसमें प्रथम कलश का सौभाग्य चेतन लहरी, अभिज्ञान, आलोक, बड़जात्या परिवार को, शांतिधारा का सौभाग्य श्रीमती वीणा यतींद्र अजमेरा परिवार, अभिषेक रपरिया परिवार, पूनमचंद अर्पित लहरी परिवार को, निर्वाण लाडू अर्पण का सौभाग्य महेंद्र संजय पाटनी परिवार को, स्वर्णछत्र अर्पित करने का सौभाग्य श्रीमती रानी महेंद्र अजमेरा एवं श्रीमति शकुंतला राजा गंगवाल परिवार को, श्रीजी के प्रथम पालना झूलाने का सौभाग्य श्रीमती उषा रविंद्र रपरिया परिवार को प्राप्त हुआ। आयोजन में रूपेश गंगवाल, मुकेश बकेबरिया, सचिन बकेबरिया, अजय कठनेरा, राजेन्द्र कठनेरा, विनीत जैन, संजय जैन, प्रदीप समैया, संजय बजाज, गौरव बाकलिबाल, राज आनंद रपरिया, अनुलेखा सिंघई, संजय बाबूलाल कठनेरा, हर्षित मनोज जैन, मोना जैन, सुश्री तनुजा शाह, छविन्द्र बजाज, राजीव रपरिया, संजय पाटनी आदि उपस्थित रहे ।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply