Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

नौ वार्डों का ‘बूथ विजय संकल्प अभियान संपन्न

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल हरदा के 9 वार्डो का ‘बूथ विजय संकल्प अभियान दिनांक कच्छ कड़वा पाटिदार धर्मशाला हरदा में संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं मंडल कार्यालय मंत्री मनसुख लोहाना ने बताया कि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल श्री पटेल ने शहर के वार्ड क्र. 12, 13, 14, 15, 21, 22, 23, 24 एवं 25 के सभी बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारीगण एवं उपस्थित जनसमुदाय से आव्हान किया कि वे केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर जनता के बीच जाएं तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का भरसक प्रयास करें। साथ ही भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजयश्री दिलवाने के लिए कृत संकल्पित रहें। श्री पटेल ने देर रात विशाल जनसमुदाय को सामुहिक रूप से संकल्प दिलाकर पार्टी की विजय के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में बूथ स्तर तक अपना अमूल्य समय देें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, डॉ.श्रीरंग मुजुमदार, हरदा विधानसभा विस्तारक आशीष राजपूत, भाजपा जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर, बसंत राजपूत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply