Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

मप्र जन अभियान परिषद की बैठक संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला हरदा द्वारा जिला पंचायत के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विभाष उपाध्याय थे। कार्यक्रम में शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत राजपूत ने कहा कि जन अभियान परिषद प्रदेश की रीढ़ की हड्डी है जो निरंतर नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा ने केंद्रीय मंत्री स्व अनिल माधव दबे की जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया की मुख्य तौर पर पर्यावरण के लिए किए गए उनके कामों को लेकर जाना जाता है। हार्टफुलनेश संस्था के डॉ.गोरख पारुलकर ने ध्यान एवं योग के महत्व को समझाया। संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने आगामी विभाग द्वारा होने वाले कार्यक्रमो की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता दीनबंधु गौर ने एवं आभार विकासखण्ड समन्वयक राकेश वर्मा ने व्यक्त किया।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply