Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पर चर्चा करने पहुंची अवनी बंसल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत जोड़ो यात्रा से लौटी पदयात्री कांग्रेस नेत्री द्वारा निरंतर जनसंपर्क कर लोगों के साथ विचारों को साझा किया जा रहा है। इस क्रम में गुरूवार को सुश्री बंसल ने जिला बार एसोसिएशन के न्यौते पर हरदा बार रूम पहुंचकर जिले के अधिवक्ताओं से भेंट की। इस दौरान वकीलों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पेशे से सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सुश्री बंसल ने उनके साथ अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के बारे में चर्चा कर शासन से यह बिल पारित कराने की मांग पर विचार साझा किए। बार रूम में वकीलों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि हम वकील आम लोगों की लड़ाई तो लड़ते हैं। मगर हम पर खतरा ज्यादा बना रहता है। वर्तमान समय में देश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की सख्त आवश्यकता है।अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु ये लड़ाई हमें मिलकर लड़नी होगी। इस दौरान जिले के वकीलों ने भी इस कानून को बनाने में अपनी सहमति जताई। ज्ञात रहे कि 2 जुलाई 2021 को बार कौंसिल आफ इंडिया ने अधिवक्ता संरक्षण विधेयक 2021 का ड्राफ्ट तैयार किया था। इस ड्राफ्ट विधेयक का प्रमुख लक्ष्य वकीलों और उनके परिवारों को मारपीट, अपहरण, अवैध कारावास जैसे अपराधों के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मगर इसके बाद कोई कार्रवाई न होने से इसका मसौदा अभी भी फाइलों में दफन है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply