Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

गांव-गांव जाकर किसानों से साझा करें जानकारी : पटेल

3 min read
Text Size:

वसुमता क्लस्टर कैम्प के दूसरे चरण का आगाज

 

अनोखा तीर, हरदा। कृषि विभाग की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी तथा उन्नत खेती-किसानी की दिशा में कृषकों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की मंशा से वसुमता कलस्टर कैम्प उपयोगी साबित हुआ है। विगत दिनों संपन्न इसके प्रथम चरण में जहां जिले के सभी ब्लाक के प्रमुख ग्राम केन्द्रों पर केम्प लगे थे। जिसका जिले के किसानों को भरपूर लाभ भी मिला। इसी उद्देश्य को लेकर गुरूवार को कृषि मंत्री कमल पटेल के मुख्य आतिथ्य में कृषि विज्ञान केन्द्र कोलीपुरा में कैम्प के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। इस मौके पर उप संचालक कृषि एमपीएम चन्द्रावत ने कृषि एवं कृषि से संबंद्ध विभागों की विभागीय योजनाएं, मूल्य संवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण, बाजार अनुसंधान, फार्म गेट एप्प, एग्रो फारेस्ट्री तथा एक जिला एक उत्पाद के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं कृषकों से जानकारी साझा की। इस अवसर पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों को जैविक खेती का महत्व समझाकर छोटे-छोटे रकबे में उसे अपनाने की बात पर जोर दिया। श्री पटेल ने कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी समेत कृषि विभाग के अफसरों को निर्देशित किया कि गांव-गांव जाकर कृषि एवं कृषि से संबंद्ध समस्त योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। साथ ही कृषकों के सहयोग से ग्राम चौपाल आयोजित कर शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान करें, वहीं पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिये उसकी प्रक्रिया से अवगत कराएं। इस मौके पर श्री पटेल ने प्रधानमंत्री लद्यु सूक्ष्म उन्नयन उद्यम योजना अंतर्गत कृषकों को बताया कि उक्त योजना में 40 प्रतिशत सब्सिडी है। क्षेत्र का किसान आगे आए और इसका लाभ उठायें। वसुमता कलस्टर कैम्प के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, जिलाध्यक्ष, ललित पटेल अध्यक्ष कृषि स्थायी समिति जिपं, दर्शन सिंह गहलोद उपाध्यक्ष जिपं, कलेक्टर ऋषि गर्ग, वनमंडलाधिकारी अंकित पांडे, उपसंचालक कृषि एमपीएस चन्द्रावत, सहायक आयुक्त सहकारिता वासुदेव सिंह भदौरिया, सचिव कृषि उपज मंडी संजीव श्रीवास्तव, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उपस्थित थे।

प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

जैविक खेती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मैंने भी प्राकृतिक खेती प्रारंभ की है। उन्होंनें किसानों से आह्वान किया कि स्वयं व अपने परिवार के स्वास्थ्य व सेहत की दृष्टि से जैविक खेती अपनाएं, ताकि परिवार तथा आगंतुकों के लिए शुद्ध अनाज से बना भोजन खिलाएं।

किसानों को दिलाई शपथ

कृषि मंत्री कमल पटेल ने समस्त किसानों को जैविक खेती के लिये प्रोत्साहित करने के अलावा उन्हें शुद्ध अनाज एवं पर्यावरण के रक्षार्थ शपथ भी दिलाई गई। अंत में वन मंडलाधिकारी अंकित पांडे ने वसुमता क्लस्टर कैम्प 2.0 की परिकल्पना के बारे में विस्तार से बताया।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply