यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के मंडी रोड या यूं कहें कि कलेक्ट्रेट मार्ग का दृश्य है। जहां छीपानेर रोड से पहले सड़क के पास पाइपों की कतार दिखेगी, जो ठीक सड़क किनारे पर रखे हैं। जिसके चलते यहां सड़क सकरा-सकरा प्रतीत होता है। वहीं वाहन चालकों को क्रासिंग दौरान एहतियात बरतना पड़ता है। इन सबको लेकर जागरूक नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से यह पाइप एक ही जगह रखे हैं। यह किसके हैं ? क्या काम आएंगे ? जैसे दक्ष सवाल मुंह उठाये खड़े हैं। इतना ही नही, इसी मार्ग से जिले के शीर्ष अधिकारियों समेत विभिन्न विभाग प्रमुखों का आना-जाना लगा रहता है। बावजूद इन पाइपों पर नजर नही पड़ना, विचारणीय है। लोगों ने यह भी कहा कि मार्ग पर जाम की स्थिति बनते ही ये पाइप ओर बड़ी बाधा बन जाते हैं। क्योंकि कतारबद्ध पाइपों के कारण वाहन साइड से निकल नही पाते हैं। अगर इनका कोई उपयोग किया जाना है तो ठीक अन्यथा पाइपों को थोड़ा दूर करने की आवश्यकता है। क्योंकि लंबे समय से इन पाइपों को यहां देखकर लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!