Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

भू अभिलेख आयुक्त ने भी मानी साफ्टवेयर में त्रुटि

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। एक दिन पूर्व दैनिक अनोखा तीर द्वारा गिरदावरी एप पर मूंग फसल की जानकारी दर्ज करने में आ रही समस्या उठाए जाने के बाद यह मामला 11वीं कृषि संगणना गु्रप की बैठक में भी गूंजा। इसमें हुई वीडियो कान्फ्रेंस दौरान भू अभिलेख आयुक्त ने भी स्वीकार किया कि तकनीकी रूप से यह एक समस्या है। इसे ठीक कर लिया जाएगा और एक-दो दिन में सभी को अपडेटेड रिपोर्ट दिखने लगेगी। इसी बैठक में अधिकारियों ने मैदानी अमले के लिए यह हिदायत जारी की कि वह 20 मई तक सभी जायद गिरदावरी का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लें। क्योंकि 21 मई को डेटा लॉक हो जाएगा। इसी बैठक में अधिकारियों ने बताया कि उपार्जन पोर्टल की समस्या खाद्य विभाग की है। इस तरह समस्या के मूल को हल करने के स्थान पर इसकी जवाबदेही अन्यों पर भी थोपने की कोशिशें हुई। ज्ञात हो कि पोर्टल में सुधार हेतु एक दो रोज का समय बताया जा रहा है। जबकि इस पर जानकारी लोड करने के लिए अंतिम तिथि भी 20 मई ही रखी गई है। इस कारणकिसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सामान्य वर्ग के पंजीयन में दिक्कत

किसानों की ग्रीष्मकालीन फसल मूंग का जायद गिरदावरी एप पर पंजीयन करने में मैदानी अमले को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस एप को बार-बार अपडेट करने से मैदानी अमले को परेशान होना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह भी है कि कि सामान्य वर्ग के कुछ किसानों ने अपना पंजीयन न होने की समस्या बताई है। उन्होंने इस बारे में संबंधितों को मैसेज कर सूचित किया है। मगर समस्या अभी तक यथावत है। इस तरह बनाया गया आधा-अधूरा सॉफ्टवेयर सभी के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply