Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

धरने पर बैठे डंपर मालिक, लगाए नारे

2 min read
Text Size:

कसावट का विरोध …

अनोखा तीर, हरदा। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के सख्त निर्देशों के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन ने रेत के अवैध उत्खन एवं उसके परिवहन को लेकर कार्रवाई शुरू की है। वहीं डंपरों की धमाचौकड़ी को लेकर कसावट की जा रही है। जिससे डंपर के व्यवसाय में शामिल लोगों में हड़कंप है। खासकर उन लोगों को असंतोष है, जो नियमों के पालन का दवा कर रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में डंपर मालिक कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान डंपर मालिक कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर बैठ गए। हालांकि कुछ देर बाद एसडीएम, तहसीलदार और उन सबके बाद डिप्टी कलेक्टर भी डंपर मालिकों से मिलने पहुंचे। लेकिन वे सब कलेक्टर ऋषि गर्ग से मिलने की बात पर अडिग रहे। इसको लेकर सभी लोग घंटो तक कलेक्ट्रेट में बैठे रहे। इस दौरान डंपर मालिकों ने जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। इन सबको लेकर संगठन के अध्यक्ष दीपेश विश्नोई ने कहा कि यहां मौजूद सभी डंपर मालिक नियमों के दायरे में रहकर अपना-अपना काम करते हैं। शासन द्वारा स्वीकृत रेत खदानों से ही डंपर भराते हैं। तय मापदंड के अनुरूप रॉयल्टी भी चुकाते हैं। बावजूद कभी भी कार्रवाई की गाज से डंपर मालिक खासे परेशान हैं। अगर प्रशासन का यही रवैया रहा तो संगठन के लोग अपने-अपने डंपर खनिज अधिकारी के कार्यालय के सामने खड़ा करके उन्हें गाड़ी की चाबियां सौंप देंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में डंपर मालिक मौजूद थे।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply