Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 14 प्रकरण पंजीबद्ध  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को विभिन्न गांवों व ढाबों पर छापामार कार्यवाही की। उन्होंने बताया कि वृत्त खिरकिया के ग्राम आमासेल, पहटकला, पटेल ढाबा, भिरंगी, भगवानपुरा, बिचपुरीमाल, विक्रमपुर, आमासेल तथा वृत हरदा के ग्राम उड़ा, पलासनेर, खेड़ीपुरा, सरदार मोहल्ला, कमताड़ा, पीलियाखाल, वार्ड नम्बर 25, खेड़ीपुरा एवं वृत टिमरनी के कुहिग्वाड़ी, कामलिया ढाबा छीपानेर, शीतल ढाबा करताना व रूंदलाय में दबिश देकर कुल 111 पाव देशी शराब, 17 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर कुल 14 प्रकरण पंजीबद्ध किए। कार्यवाही के दौरान वृत टिमरनी प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी केसी चौहान, वृत हरदा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक संग्राम सिंह गोरे व वृत खिरकिया प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर सहित समस्त आरक्षकों व नगर सैनिकों का योगदान रहा।

284 Views
What do you think?

Leave a Reply