Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

विद्या विजय बाल मंदिर का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बोर्ड कक्षा 10वी और 12वी के रिजल्ट घोषित हुए। इस परीक्षा परिणाम में विद्या विजय बाल मंदिर इंदौर में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में कक्षा 10वीं का 95 प्रतिशत और 12 वी का रिजल्ट 94 प्रतिशत रहा। कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्कूल की अथर्व भेडेस्गोंकर ने 92.60 प्रतिशत के साथ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अथर्व गंगराड़े ने 90.40 प्रतिशत के साथ दूसरा और अदिति गोयल ने 80.20 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। माही कुशवाह ने 80.40 ,अर्जुन राठौर ने 77.60, यश लखरे ने 76.60 प्रतिशत के साथ ही स्कूल का नाम भी गौरान्वित किया। इसी प्रकार कक्षा 12वी में कुशाग्र तिवारी ने 95.20 प्रतिशत के साथ में प्रथम स्थान, ऋतिक जैन ने 94.80 प्रतिशत के साथ दूसरा और रुशील जैन ने 94.60 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयुष सिंघल ने 92.80, तनिश छलोत्रे ने 90.40, देवांशी पाठक ने 90 प्रतिशत के साथ ही स्कूल का नाम गौरान्वित किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल के संस्थापक डॉ.आरके दोगने, संचालक कुणाल दोगने, प्राचार्य भुवनेश गीते ने शुभकामना प्रेषित की।

167 Views
What do you think?

Leave a Reply