Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कृषि मंत्री ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने टिमरनी मंडी परिसर में मण्डी निधि से लगभग 1 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान टिमरनी में हरदा मुख्य मार्ग से मण्डी गेट तक पहुंच मार्ग डामरीकरण, सुलभ शौचालय के सामने सीसी रोड निर्माण कार्य, मंडी प्रांगण में सूचना केंद्र निर्माण, मंडी परिसर में केंटीन का एडीशन एवं अल्ट्रेशन कार्य तथा मंडी प्रांगण में हम्माल विश्राम गृह निर्माण, कृषक विश्राम गृह के सामने पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर सांसद दुर्गादास उईके, विधायक संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोद सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply