Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

पहले पोस्टिंग और फिर केंद्र ने जारी किया आईएफएस के लिए नोटिफिकेशन

2 min read
Text Size:

 

गणेश पांडे, भोपाल। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने राज्य वन सेवा से आईएफएस के लिए सिलेक्ट हुए अधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी है। राज्य शासन ने नोटिफिकेशन होने की प्रत्याशा में प्रमोटी 9 आईएफएस अफसरों में से 5 की पदस्थापना प्रभारी डीएफओ के पद पर कर दी। पदस्थापना आदेश जारी होने के 3 घंटे बाद केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब इनकी पदस्थापना बतौर प्रभारी नहीं बल्कि डीएफओ के पद पर मानी जाएगी।

 नाम वर्तमान नवीन पोस्टिंग

१- प्रतिभा शुक्ला -एसीएफ सामाजिक वानिकी सागर- डीसीएफ वन विकास निगम भोपाल

2- संजय रायखेरे – एसीएफ कान्हा टाइगर रिजर्व – डीएफओ मंदसौर वन मंडल

3-अमित पटौदी – एसीएफ वन्य प्राणी भोपाल – डीसीएफ वन विकास निगम भोपाल

4- अमित कुमार सिंह चौहान- एसीएफ एसएफआरआई जबलपुर- डीसीएफ वन विकास निगम भोपाल

5 अर्चना पटेल- एसीएफ सामाजिक वानिकी रीवा – डीसीएफ राज्य लघु वनोपज संघ

 नोटिफिकेशन के बाद प्रमोटी आईएफएस

 इंदू सिंह गड़रिया, प्रतिभा शुक्ला, सीमा द्विवेदी, लोकप्रिय भारतीय, संजय रायखेरे, अमित पटौदी, अमित कुमार सिंह चौहान, अर्चना पटेल, और ऋषि मिश्रा।

 22 आईएफएस अफसर वर्ष 24 में होंगे रिटायर्ड

वन विभाग में वर्ष 2024 में रिटायर्ड होने वाले आईएफएस अफसरों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारी से लेकर डीएफओ तक शामिल हैं। जारी सूची के अनुसार वन विकास निगम के एमडी डॉ.अभय कुमार पाटिल -जनवरी, पंकज अग्रवाल एपीसीसीएफ-मार्च, एपीसीसीएफ संयुक्ता मुदग्ल- मार्च, डीएफओ सुदेश महिवाल- मार्च, डीएफओ सुशील प्रजापति- मई, डीएफओ कमलसिंह मसराम- जून, पीसीसीएफ डॉ.अतुल के श्रीवास्तव- जून, एपीसीसीएफ शशि मलिक- जुलाई, ओंकारसिंह मर्सकोले- जुलाई, एपीसीसीएफ डॉ.दिलीप कुमार – जुलाई और सीसीएफ नरेंद्र कुमार सनोडिया-अगस्त।

176 Views
What do you think?

Leave a Reply