Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

पिडगांव में जीवनम स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को ग्राम पिडगांव में जीवनम स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 153 व्यक्तियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 46 पुरूष, 95 महिलाएं एवं 12 बच्चे शामिल है। जिसमें से 11 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 21 लोगों की आभा आईडी बनाई गई। गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंर्तगत 12 बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 8 व्यक्तियो की आरडी किट से मलेरिया की जांच की गई। 7 गर्भवती महिलाओं की जांच कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई। 30 वर्ष से अधिक उम्र के 51 लोगों की एनसीडी की जांच की गई।

278 Views
What do you think?

Leave a Reply