Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

टिमरनी मंडी में आज होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा/टिमरनी। जिले की टिमरनी कृषि उपज मण्डी समिति में 17 मई को विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके तहत मण्डी निधि से लगभग 1 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्य होंगे। जानकारी के अनुसार इस भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री कमल पटेल मंत्री उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उईके करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय शाह, विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, जिपं उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोद उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम 17 मई बुधवार को दोपहर ३ बजे होगा।

यह होंगे निर्माण

मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मण्डी निधि से लगभग 1 करोड़ से निर्मित होने वाले निर्माण कार्यों में हरदा मुख्य मार्ग से मण्डी गेट तक पंहुच मार्ग डामरीकरण, सुलभ शौचालय के सामने सीसी कार्य, सूचना केंद्र निर्माण मण्डी प्रांगण, मण्डी केंटीन का एडीशन एवं अल्ट्रेशन कार्य तथा मण्डी प्रांगण में हम्माल विश्रामगृह निर्माण, कृषक विश्रामगृह के सामने पेवरब्लॉक कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply