Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

ग्राम टेमागांव में आज लगेगा नियुक्ति कैम्प

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला प्रशासन हरदा की अभिनव पहल के अंतर्गत प्रत्येक माह जिले के अलग-अलग स्थानों पर नियुक्ति कैम्पों का आयोजन किया जाता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। जिला प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि 17 मई को टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम टेमागांव में नियुक्ति कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। इन कैम्पों में निजी क्षेत्र की कम्पनियां शामिल होकर प्रतिभागियों का चयन करने की कार्यवाही करेंगी।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply