Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 मई तक करें आवेदन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा रहे है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11वीं मे प्रवेश के लिए 31 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस हेतु प्रवेश परीक्षा 22 जुलाई 2023 शनिवार को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने लिये यह आवश्यक है कि विद्यार्थी शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 10वीं में पूरे सत्र 2022-23 में अध्ययनरत होते हुए उत्तीर्ण हो तथा विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 जून 2006 से 31 जुलाई 2008 के मध्य हो। उन्होने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिये नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन एडमीशन पोर्टल एनवीएस से लिंक पर किया जा सकता है। भरे गये आवेदनों की त्रुटियों में ऑनलाइन सुधार 1 व 2 जून तक किये जा सकते है।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply