Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

जल ज्योतिर्मय समाधान शिविर आज  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में विद्युत एवं जल जीवन मिशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत वितरण कम्पनी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल ज्योतिर्मय समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विद्युत वितरण कम्पनी के उपमहाप्रबन्धक आर.के. अग्रवाल ने बताया कि 17 मई को जिले की ग्राम पंचायत कचनार में जल ज्योतिर्मय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा। शिविर में ग्राम पंचायत कायदा, बोरपानी, चन्द्रखाल, केली, मालेगांव, रवांग, कचनार, लोधीढाना, पाटियाकुआ, रातामाटी, बड़झिरी, लाखादेह, बंशीपुरा व बांसपानी के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिविर में आकर विद्युत देयक सुधार, बकाया राशि के जमा, नये विद्युत कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन एवं सीएम हेल्पलाइन के निराकरण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत नल जल योजनाओं, जल संरक्षण, जल कर वसूली तथा जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका संबंधी लाभ प्राप्त करें।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply