Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

नरवाई की आग ने उजाड़ दिया हरा-भरा उद्यान

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मसनगांव-सिराली मार्ग पर रोलगांव में स्थित उद्यान में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात नरवाई की आग के कारण फलदार पौधे सहित औषधि पौधे जल गए। ग्रामीणों एवं फायर बिग्रेड की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। प्रतिबंध के बावजूद कई किसान खरीफ फसल की तैयारी के लिए गेहूं की नरवाई में रात को आग लगा देते हैं। ऐसी ही कुछ घटना रोलगांव स्थित उद्यान के समीप हुई। यहां किसी किसान द्वारा नरवाई में आग लगा दी गई। जिसने उद्यान को भी चपेट में ले लिया। उद्यान में लगे नारियल, आम, जाम, चीकू के वृक्ष आगजनी की भेंट चढ़ गए। सूचना मिलने पर मौके पर फायर बिग्रेड तो पहुंची, लेकिन फायर बिग्रेड का पानी खत्म हो गया तो गांव में लाईट न होने के कारण दूसरी बार उसे पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।

170 Views
What do you think?

Leave a Reply