Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

ब्राह्मणों ने भरी हुंकार! ब्राह्मण आयोग का गठन करने की मांग

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में 4 जून को प्रस्तावित ब्राह्मण महाकुंभ को लेकर ब्राह्मण संगठन सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में ब्राह्मण महाकुंभ के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न जिलों के ब्राह्मणों ने सीहोर में एकजुट होकर चिंतामन सिद्ध विनायक मंदिर पहुंचे। जहां सर्वप्रथम भगवान श्रीगणेश को महाकुंभ का आमंत्रण दिया। वहीं आयोजन को सफल बनाने की प्रार्थना की। महाकुंभ के प्रचार प्रसार के शुभारंभ कार्यक्रम में हरदा जिले से सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन के संरक्षक सुधीर शर्मा सहित अन्य सदस्यो ने हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों ने महाकुंभ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं सर्व ब्राह्मण समाज के इस भव्य महाकुंभ में आहुति स्वरुप एक-एक सदस्य की उपस्थिति पर जोर दिया। कार्यक्रम के कार्यकारी अध्यक्ष रामनारायण अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण महाकुंभ में संगठन की 11 सूत्रीय मांगो को लेकर रखा है, जो कि प्रदेश सरकार के अधीन हैं। ब्राह्मणों की प्रमुख मांगो में ब्राह्मण आयोग का गठन शीर्ष पर है, वहीं अन्य मांगो में सार्वजनिक मंदिर के पुजारियों को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि, भोपाल-इंदौर और जबलपुर समेत अन्य बड़े जिला मुख्यालयों पर ब्राह्मण वर्ग के हितार्थ श्री परशुराम छात्रावास के लिए जगह आवंटन, जनसंख्या के आधार पर 14 प्रतिशत आरक्षण की मांग दोहराएंगे। 8 लाख से कम आय वाले ब्राह्मणों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाएं तथा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग शामिल हैं। इस मौके पर चिंतामन गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी के अलावा सर्व ब्राह्मण समाज के सीहोर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास सहित बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज के महिला – पुरुष तथा युवा सदस्य उपस्थित थे।

318 Views
What do you think?

Leave a Reply