देर रात थाने पहुंचे कृषि मंत्री, टीआई को लगाई फटकार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सतवास। गुरुवार को देर रात्रि को कृषि मंत्री कमल पटेल इंदौर से हरदा की ओर जा रहे थे। इस दौरान सतवास थाने पर पहुंचकर थाना टीआई अमित सिंह जादौन व थाना स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। दरअसल पिछले चार-पांच दिनों से डाबरी गेट के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में राह चलते लोग रात्रि में दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। कुछ दिनों पूर्व ग्राम मेहदूल के निवासी मोहन जाट भी डंपर में टकराने से घायल हो गए थे। गुरुवार को भी देर रात्रि में राजू खीचड़ नामक युवक अपने दो पहिया वाहन में सवार होकर घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसका भी उसी डंपर से टकराने से एसिडेंट हो गया था। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल इन्दौर से हरदा की ओर जा रहे थे, तभी वहां घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने मंत्री श्री पटेल को घटना स्थल की जानकारी दी। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद मंत्री श्री पटेल ने तुरंत थाने पर पहुंचकर नाराजगी जाहिर करते हुए थाना टीआई अमित जादौन को जमकर फटकार लगाते हुए कहा की पांच दिन से सड़क पर डंपर खड़ा हुआ है। उससे कितने ही लोग टकरा गए, तुम लोगों को शर्म नहीं आती, ड्यूटी किसकी थी। रेडियम लगा देते, मेरे सामने उस डंपर से चार लोग टकराए। मुझे गांव के सभी लोगों ने घेरा अब पूरा थाना सस्पेंड होगा। नौकरी लायक नहीं हो तुम लोग, तुम लोगों पर तो एफआईआर होनी चाहिए। दो लोगों की दुर्घटना के दोषी तुम लोग होगे। सरकार की सारी छवि तुम लोगो ने खराब कर रखी है। तनख्वाह किस बात की लेते हो। बताया जाता है कि यहां डंपर बिंदल डिवेलर्स का है और चार पांच दिन दिन से खराब होने की वजह से डाबरी गेट के पास सड़क किनारे खड़ा था। जिसके चलते रात्रि में कई लोग हादसे का शिकार हो जाते थे, हालांकि मंत्री श्री पटेल की नाराजगी के बाद से अब पुलिस ने उस डंपर को घटना स्थल से हटाकर कुछ दूर आगे खड़ा करवाया है। परंतु वो अभी भी सड़क किनारे ही खड़ा हुआ है। अब देखना यहा होगा की मंत्री श्री पटेल के गुस्से के बाद अब ड्यूटी पर मौजूद जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।

इनका कहना है

यह मामला हमारे संज्ञान में आया है, अभी तक एक एक्सीडेंट की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच को लेकर हमने कन्नौद एसडीओपी ज्योति उमठ को कहा है। जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

– संपत उपाध्याय, एसपी देवास।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!