Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

आरटीओ-यातायात विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ तथा यातायात विभाग की टीम द्वारा यात्री बसों की जांच कर बस आपरेटरों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस नये बस स्टैंड पर संयुक्त बसों की जांच अभियान चलाया गया। आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान तथा यातायात टी आई प्रवीण चाड़ोकर के नेतृत्व में बसों की सघन जांच की गई। इसमें बसों की मेडिकल बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन खिड़की, ओवरलोडिंग, चालक तथा परिचालक की वर्दी संबंधित सभी पहलुओं को जांचा गया। इस दौरान 30 बसों की जांच की गई। वहीं 12 बसों में नियमों का पालन न किए जाने पर 28000 की चालानी कार्यवाही कर नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। आरटीओ अधिकारी तथा यातायात टीआई ने बताया कि अभी बसों की सिर्फ जांच की जा रही है। नियमों के पालन करने हेतु चेतावनी दी जा रही है। आगामी दिनों में नियमों का पालन न करने पर परमिट तथा फिटनेस निरस्त कर जप्ती की कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान तथा यातायात टी आई प्रवीण चाड़ोकर के साथ सम्पूर्ण विभागीय टीम शामिल रही।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply