सांवरिया सेठ मंदिर का भव्य रूप से प्राण प्रतिष्ठा समारोह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास :- इटावा में झारेवाले परिवार के नेतृत्व में श्री सांवरिया सेठ का मंदिर निर्माण, यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुआ। राम सिंह डांगी झारेवाले ने बताया कि मंदिर में श्री सांवरिया सेठ, शिवलिंग स्थापना व परिवार के स्व. माता-पिता की मूर्ति की स्थापना विधि विधान पूर्वक की गई। प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ अन्य धार्मिक आयोजन हुए। 8 मई को भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। 9 मई को प्रसादी वितरण का आयोजन हुआ। जिसमें जाने-माने कलाकारों ने प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में आसपास के रहवासी गण गणमान्य नागरिक, राजनीति से जुड़े हुए पदाधिकारी व सामाजिक संगठन के पदाधिकारी विशेष रूप से पधारे। झारेवाल परिवार ने सभी का शाल-श्रीफल भेंटकर स्वागत सत्कार किया। विशाल भंडारे का आयोजन आसपास श्रद्धालु भक्त भंडारे में प्रसाद ग्रहण की।

369 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!