ग्रामीण बोले, अधूरी सड़क से आवाजाही में दिक्कतें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

गांव की अधूरी सड़क

  खाली साइड सोल्डर  

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी ब्लाक के ग्राम खरतलाय को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली गांव की सड़क का काम अधूरी हालत में है। लंबे समय बाद पक्की सड़क की सौगात मिली तो उस पर भी ग्रहण लग गया। बताया जा रहा है कि गांव की सड़क का काम शुरू हुआ। परंतु आधे निर्माण के बाद काम पर ब्रेक लग गया। जिसके चलते ग्रामीणों को अधूरी सड़क से गुजरना दुभर हो गया है। वहीं सड़क का जितना काम पूरा हुआ है, उसके साइड-सोल्डर भी खाली पड़े हैं। जिस वजह से वाहनों का नीचे उतरने का डर बना रहता है। ग्रामवासियों ने बताया कि रूके हुये काम को पुन: प्रारंभ कराने के लिये संबंधित ठेकेदार से चर्चा की थी। ठेकेदार को अधूरी सड़क के कारण हो रही दिक्कतों का हवाला देकर अतिशीघ्र काम शुरू करने की बात कही। जिस पर ठेकेदार ने ग्रामीणों को बताया कि काम का भुगतान नही होने से यह स्थिति बनी है। भुगतान होते ही शेष काम पूरा हो जाएगा। इधर, ग्रामीणों ने कहा कि इसी माह के अंतिम सप्ताह में मूंग की कटाई रफ्तार पकड़ेगी। ऐसे में अधूरी सड़क के अलावा पुलिया निर्माण के लिये खोदा गया गड्ढा आवागमन में खासा बाधक बनेगा। इसलिये जरूरी है कि जब तक काम शुरू ना हो, तब सड़क पर आवागमन में बाधक सारी रूकावटों को दूर किया जाएं। ग्रामीणों के मुताबिक रबी साजन की कटाई से पहले यानि फरवरी माह में प्रशासन के समक्ष ये गुहार लगाई थी। अब ग्रीष्मकालीन फसल की कटाई का समय नजदीक है।

सोल्डर भरे जाना जरूरी  

ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ जहां सड़क का काम अधूरा है। वहीं दूसरी ओर जितना निर्माण हो चुका है, उनके साइड-सोल्डर नही भरे हैं। जिसके चलते अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। रात्रि में सामने से आ रहे बड़े वाहनों की चकाचौंध लाइट से दोपहिया वाहन चालकों का बेलेंस गड़बड़ा जाता है। गांव के नानकराम, किशोरी सहित अन्य ने कहा कि करीब 3 महिने पहले पुलिया निर्माण के लिये खुदाई की थी। परंतु अब तक काम शुरू नही हुआ। जिसके चलते राहगिरों को खासी असुविधा होने के साथ-साथ स्कूली बच्चों के लिये खासी परेशानी बना हुआ है। बच्चों को लंबा फेर लगाकर स्कूल पहुंचना मजबूरी है।

133 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!