Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

जिले में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की स्थापना के आवेदन  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गरीब व जरूरतमंद लोगों के न्यायालयीन कैस में पैरवी के लिए वकील उपलब्ध कराए जाते है। लेकिन जल्द ही इसके लिए संविदा पर हरदा में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल स्कीम के तहत अधिवक्ताओं की भर्ती होगी। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने हरदा के साथ 31 जिलों में लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया है, जिसमें चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस एवं असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के कुल 3 पद स्वीकृत किए हैं, जो पूर्णत: संविदा आधार पर हैं। इसके लिए उन्हें एक निश्चित मानदेय दिया जाएगा। हालांकि उन्हें प्राइवेट प्रैक्टिस करने की छूट नहीं रहेगी। हरदा जिले में इन पदों पर नियुक्ति हेतु 27 मई शाम 5 बजे तक इच्छुक अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदन का प्रारूप मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय हरदा में संपर्क कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों में से योग्य अभ्यर्थियों की संविदा पर नियुक्ति जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमेटी करेगी।

342 Views
What do you think?

Leave a Reply