सत्रह साल बाद चिड़ावद में हुई गांवगैर माता पूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास : ग्राम चिडावद में सत्रह साल बाद हुई गांव गैर माता पूजन में सवालाख से अधिक जनता एकत्रित हुई। हजारों कारे, मोटर साइकल के कारण गांव से लेकर एबी रोड तक  दो किलोमीटर लंबे जाम में जनता फसी रही। भारी बारिश ने लोगों को एक स्थान पर बांध दिया। पांच घंटे की लंबी मशक्कत के साथ पुलिस प्रशासन के साथ गांव के युवाओं ने कमान संभाली। पुलिस के जवानों ने बाहर से आकर पूजा करने वालो को पूजा स्थल तक पहुंचाने में सदभावना के साथ मानवीयता का परिचय दिया। चिड़ावद गांव के पटेल मलखान सिंह ने बताया कि हमारे गांव में वर्षो से जाती वर्ग के अनुसार शीतला माता का तीन जगह स्थान निर्मित है। जिसमे हमारे चंद्रवंशी खाती समाज की बहुल्यता के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के समाज का एक ही जगह माता जी का स्थान है। जगह छोटी होने के कारण एक समय में एक ही परिवार के लोग पूजा कर सकते है। इस कारण रात दो बजे से पूजन प्रारंभ हो गई थी। गांव में किसी प्रकार की व्याधि बाधा उत्पन्न नहीं हो सुख शांति और समृद्धि की कामना को लेकर 12 साल में माता पूजन की परंपरा है। हमारे स्व दादा परदादा और पिता जी इस परम्परा को निभाते आए थे।

उनके आशीर्वाद मुझे यह सौभाग्य मिला है। पहली बार हमारे गांव की मातृ शक्ति ने भव्य कलश यात्रा निकाल माता जी की पूजा  में श्रद्धा और विश्वास का वातावरण निर्मित किया। लाखो की संख्या हम ग्रामीणों के रिश्तेदारों का आना तय था। पूरे गांव के सहयोग से वरिष्ठ जनों के मार्ग दर्शन से सम्पूर्ण व्यवस्था की गई थी जिसमे पुलिस प्रशासन का सहयोग मिला है। बारिश होने कारण थोड़ी अव्यवस्था का का सामना करना पड़ा। टोंककला चौकी प्रभारी सहित जितने पुलिस जवान थे सभी इस व्यवस्था को संभालने में सराहनीय भूमिका निभाई। हम पुलिस विभाग के आभारी है है । सरपंच प्रतिनिधि कमल  चंद्रवंशी ने  बताया कि 17 साल बाद माता पूजन होने का ग्रामीणों में काफी उत्साह था, किंतु लगातार हुई भारी बारिश के कारण अव्यवस्था हुई। खासकर वाहन अधिकता के कारण जाम लगने से थोड़ी परेशान हुई। पुलिस प्रशासन और गांव के युवा का सहयोग सराहनीय रहा। उक्त जानकारी चेतन उपाध्याय ने दी।

118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!