देवास जिले में सीएम राइज स्कूल शा. मॉडल उ.मा.वि. देवास में समर कैम्प का आयोजन 01 मई से

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- शासन की महत्वपूर्ण एवं महात्वाकांक्षी सीएम राइज योजना का मूल उद्देश्य विद्यार्थी के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करना है। इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए एक विद्यालय द्वारा किए जाने वाले प्रयासों में एक और कदम है , विद्यालय में समर कैम्प का आयोजन सीएम राइज शा. मॉडल उ.मा.वि. देवास में  01 मई से दिनांक 13 मई तक समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । समर कैम्प का समय प्रातः 8 से 10 बजे तक रहेगा । कैंप के अंतिम दिवस विद्यालय में कैंप के दौरान की गई गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी । तथा समापन कार्यक्रम में पालकों एवं अतिथियों को आमंत्रित कर कैंप के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा ।
संस्था प्राचार्य देवेन्द्र बंसल ने बताया कि समर कैम्प में विद्यार्थियों में कौशल विकास, सृजनात्मकता, रचनात्मकता, कला एवं खेल भावना के विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रोचक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिसमें नृत्य एवं संगीत जैसी विधाओं में बेसिक जानकारी के साथ मुद्राएं तथा सरगम सिखाई जाएंगी । आर्ट एण्ड क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों में कल्पनाशीलता एवं रचनात्मकता का विकास हो सकेगा । खेल के साथ योग तथा प्राणायाम का अभ्यास बच्चों में एकाग्रता तथा स्मरण शक्ति में वृद्धि करने में सहायक सिद्ध होगा । समर कैम्प के सम्बंध में शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार उपरोक्त समस्त गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के पालकों से सहमति लेने के पश्चात विद्यार्थियों का पंजीयन किया गया है । समस्त गतिविधियों के संचालन के लिए शिक्षकों की एक समिति का गठन किया गया है , जिसमें एच एल जाट , श्वेता काकडे , दीक्षा महेश्वरी अनुष्का जोशी आदि के साथ विद्यालय के अन्य सभी शिक्षकों का समय समय पर सहयोग लिया जाएगा।

196 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!