शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अवकाश घोषित किए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल/हरदा। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 हेतु अवकाश घोषित किए हैं। विभाग के उपसचिव प्रमोद सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2023 से 15 जून 2023 तक तथा शिक्षकों के लिए 1 मई 2023 से 9 जून 2023 तक रहेगा। इसी प्रकार दशहरा अवकाश 23 अक्टूबर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 तक और दीपावली अवकाश 10 नवम्बर 2023 से 15 नवम्बर 2023 तक रहेगा। वहीं 31 दिसम्बर 2023 से 4 जनवरी 2024 तक विद्यार्थियों, शिक्षकों के शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसी प्रकार शालाओं में कक्षा 1 से 12 वीं तक नवीन शैक्षणिक सत्र 17 अप्रैल 2023 से प्रारंभ होगा।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!