Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

अवकाश के दिनों पोर्टल पर बंद रहेगा लाड़ली बहना योजना में पंजीयन

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय अवकाश व पोर्टल संधारण के दृष्टिगत लाड़ली बहना योजना का पंजीयन कार्य पूर्णत: बंद रहेगा। यदि किन्हीं जिलों इन तिथियों में पंजीयन कैम्प रखे गए हों तो उन्हें सुविधानुसार अवकाश के पहले अथवा बाद में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में महिला एवंं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ. राम राव भोंसले ने सभी जिलों के कलेक्टर को एक परिपत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती एवं वैशाखी पर्व, 16 अप्रैल को रविवार, 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया परशुराम जयंती, इदुलयफितर, 23 अप्रैल और 30 अप्रैल को रविवार अवकाश होने से इन दिनों में लाड़ली बहना योजना के शिविर नहीं लगेंगे और न ही पोर्टल पर पंजीयन कार्य होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलों में जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है। ऐसे शेडो ऐरिया से हितग्राहियों को नजदीकी कनेक्टिविटी वाली जगह पर लाकर पंजीयन किया जाए। इसके लिए अप्रैल माह के प्रत्येक शनिवार को प्रात: 8 से दोपहर 2 बजे तक पोर्टल चालू रहेगा। मगर जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी है। वहां के हितग्राहियों की आवेदनों की प्रविष्टि शनिवार को नहीं की जाए।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply