17 से 21 अप्रैल तक पेंशन के लंबित प्रकरणों का किया जाएगा निराकरण

खरगोन- कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशन में सेवानिवृत्त/मृत शासकीय कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 17 से 21 अप्रैल तक पेंशन शिविर का आयोजन ज़िला पेंशन कार्यालय में जाएगा। 5 दिवसीय शिविर में विभागों में लंबित सभी पेंशन प्रकरणों का निराकरण इस अवधि में किया जाएगा। वहीं विभागों को पेंशन के न्यायालयीन/विभागीय जाँच के प्रकरण भी अद्यतन स्थिति के साथ प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने समस्त आहरण एवं सविरण अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कार्यालयों के समस्त लंबित पेंशन के प्रकरण शिविर में ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रस्तुत कर शत प्रतिशत निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। प्रकरण न प्रस्तुत करने की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

80 Views

Leave a Reply