बड़वानी के ड्राइवर की रातोंरात बदली किस्मत, सिर्फ 49 रुपये लगाकर बन गया करोड़पति, अब पूरा करेगा ये सपना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक ड्राइवर की किस्मत रातों-रात खुल गयी. बड़वानी के रहने वाले शाहबुद्दीन मंसूरी अचानक से करोड़पति बन गए हैं. शाहबुद्दीन ने आईपीएल में कोलकत्ता और पंजाब के मैच पर ऑनलाइन गेमिंग एप पर मात्र 49 रु का दांव खेला था. ऑनलाइन एप पर उनकी बनाई हुई टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया जिसके चलते उन्होंने महज 49 रु लगाकर डेढ़ करोड़ रु का इनाम जीत लिया है.

दरअसल, शाहबुद्दीन बड़वानी जिले के सेंधवा के घोडेशाह वली स्लम एरिया के रहने वाले हैं और पेशे से एक ड्राइवर हैं. करोड़ों रु का इनाम जीतने के बाद उन्होंने बताया कि उनके क्या सपने हैं. शाहबुद्दीन ने कहा कि रुपये जीतने के बाद पूरे परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं है. शाहबुद्दीन मंसूरी ने बताया कि इनाम जीतने के बाद परिवार वालो को आस पड़ोस में रहने वालों के साथ ही दोस्त रिश्तेदार भी फोन के जरिए और घर आकर बधाई दे रहे और तारीफ कर रहे हैं.

116 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!