Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

अमृत संचयन योजना के तहत 28 भूजल संवर्द्धन कार्य स्वीकृत

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्था हेतु ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए नलकूप खनन में जल आवक क्षमता कम होने से अत्यधिक प्रभावित 28 ग्रामों में 65-65 हजार रुपए की लागत से जल ग्रहण संरचनाएं निर्मित की जाएगी। आगामी वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व इन निर्माण कार्यों को ग्राम पंचायतों के माध्यम से पूर्ण कराए जाएंगे, जिसमें वर्षा जल को सुनियोजित तरीके से संचय किया जाकर वर्षभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने बताया कि जिन ग्रामों के लिए भूजल संवर्द्धन के कार्य स्वीकृत किए गए हंै, उनमें ग्राम पंचायत मांगरूल के ग्राम गोला, ग्राम पंचायत कमताड़ा, बैड़ी, ग्राम पंचायत साल्याखेड़ी के ग्राम मांगरूल, ग्राम पंचायत रन्हाईकला, ग्राम पंचायत रेल्वां, ग्राम पंचायत डगांवाशंकर के ग्राम घोघडामाफी, ग्राम पंचायत सिंगोन के ग्राम सगोदा, ग्राम पंचायत सुखरास, ग्राम पंचायत चिकलपाट के ग्राम सुन्दरपानी, चिकलपाट एवं गेनाढाना, ग्राम पंचायत सावरी के ग्राम आर्या, ग्राम पंचायत जामन्याखुर्द के ग्राम डाब्या, ग्राम पंचायत कालधड़ के ग्राम गोचरटोला, ग्राम पंचायत पिपल्याभारत के ग्राम लोनी, प्रतापपुरा के ग्राम गोपालपुरा, टेमलावाड़ीमाल के ग्राम खेड़ी सर्कुलर, नहालीकला के ग्राम बिचपुरीमाल, चन्द्रखाल के ग्राम गोराखाल, बंशीपुरा के ग्राम इन्द्रपुरा, बोथी के ग्राम खारी, टेमरूबहार के ग्राम गुलरढाना, बोरी के ग्राम ढेगा व मुण्डा भुरूढाना, ग्राम कासरनी, लोधीढाना के ग्राम डेबराबंदी, ग्राम डोलरिया व सिरकम्बा के ग्राम बहरागांव शामिल है।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply